कोई भी कारक, जिसकी वजह से आपके Blood में लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) की कमी होती है, एनीमिया की वजह बनता है। एनीमिया से ग्रसित व्यक्तियों को अक्सर ठंड लगती है या शरीर में कमजोरी और ऊर्जा की कमी महसूस होती है।
Types of Anemia (एनीमिया के प्रकार)
1. अप्लास्टिक एनीमिया (Aplastic Anemia): यह तब होता है जब आपका शरीर पर्याप्त मात्रा में लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) का उत्पादन नहीं कर पाता है।
2. आयरन डिफ़िशिएंसी एनीमिया (Iron-deficiency anemia): यह एनीमिया शरीर में अपर्याप्त आयरन की उपस्थिति के कारण होता है।
3. सिकल सेल एनीमिया (Sickle Cell Anemia): यह एक आनुवंशिक एनीमिया है, जिसमें लाल रक्त कोशिकाएं अपनी संरचना और ऑक्सीजन ले जाने की क्षमता खो देती हैं।
4. थैलेसीमिया (Thalassemia): यह भी एक वंशानुगत स्थिति है, जिसमें रक्त में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है।
5. विटामिन डिफ़िशिएंसी एनीमिया (Vitamin-deficiency anemia): यह शरीर में अपर्याप्त विटामिन बी 12 या फोलेट की कमी के कारण होता है।
Symptoms (लक्षण)
कमजोरी और थकान महसूस होना
त्वचा का रंग सफ़ेद या पीला होना
त्वचा में रूखापन या नील पड़ना
सांस लेने में कोई दिक्कत होना
जीभ में छाले होना
चक्कर या बेहोशी जैसा महसूस होना
हाथ पैर ठंडे होना
सिर दर्द, छाती में दर्द, कान में घंटी बजना या बालों का झड़ना